1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धवन ने किया खुलासा, आखिर कैसे राशिद खान की जमकर कुटाई करने में रहे कामयाब

धवन ने किया खुलासा, आखिर कैसे राशिद खान की जमकर कुटाई करने में रहे कामयाब

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 15, 2018 08:20 am IST,  Updated : Jun 15, 2018 08:20 am IST

धवन ने अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट के पहले दिन 96 गेंद में 107 रन बनाये। 

शिखर धवन- India TV Hindi
शिखर धवन

बेंगलूरू: भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने स्वीकार किया कि आईपीएल में पिछले दो साल से सनराइजर्स हैदराबाद के नेट्स पर अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान को खेलने का उन्हें फायदा मिला है । 

धवन ने अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट के पहले दिन 96 गेंद में 107 रन बनाये। पहले दिन के खेल के बाद धवन ने कहा,‘‘मुझे यह फायदा मिला कि एक आईपीएल टीम में होने के कारण मैने पिछले दो साल नेट्स पर उसे खेला है। मुझे उसकी गेंदबाजी की आदत है और इसका निश्चित तौर पर फायदा मिला।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘अफगान गेंदबाजों ने आखिरी सेशन में अच्छी वापसी की। मुझे यकीन है कि इस मैच से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। राशिद से भिड़ंत का मैंने पूरा मजा लिया और मुझे खुशी है कि मैं हावी रहा। वह महान गेंदबाज है और अपना दिन होने पर वह बड़े विकेट लेगा।’’ 

वह किसी टेस्ट के पहले सेशन में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज रहे। उन्होंने कहा,‘‘बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे ड्रेसिंग रूम में आने तक इस रिकॉर्ड के बारे में पता नहीं था।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल