1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: वार्नर ने एक मैच में किए अपने नाम दो रिकॉर्ड्स

IPL: वार्नर ने एक मैच में किए अपने नाम दो रिकॉर्ड्स

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 14, 2016 09:53 am IST,  Updated : May 14, 2016 09:53 am IST

IPL में सनराइज़र्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की फ़ेहरिसत में 515 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 12 मई को आईपीएल-9 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ

David Warner- India TV Hindi
David Warner

IPL में सनराइज़र्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की फ़ेहरिसत में 515 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 12 मई को आईपीएल-9 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ एक मैच में दो रिकॉर्ड्स बना डाले। वार्नर ने इस मैच में आईपीएल में जहां 3000 रन पूरे किए वहीं आईपीएल में ही 500 रन बनाने की हैट्रिक भी लगा दी यानी वह 500 रन तीन बार बना चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ वार्नर आईपीएल में तीन हजार रन पूरे करने वाले आठवें बल्लेबाज हैं। वह क्रिस गेल के बाद  आईपीएल में तीन हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाने वाले दूसरे विदेशी बल्लेबाज़ हैं।

वार्नर के 94 मैचों में 3040 रन हैं, जिसमें दो सेंचुरी और 28 अर्धशतक शामिल हैं। इस लिस्ट में भारत के अनुभवी क्रिकेटर और गुजरात लॉयंस के कप्तान सुरेश रैना का नाम टॉप पर है जिन्होंने 143 मैचों में 3985 रन बनाये हैं।

वेस्टइंडीज के तूफ़ानी बल्लेबाज़ गेल यूं तो अभी तक ख़ामोश हैं लेकिन उन्होंने 86 मैचों में 3212 रन बनाए हैं और आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वह छठें स्थान पर हैं।

IPL-9 में 500+ रन बनाकर वार्नर ने आईपीएल सीजन में 500 रन बनाने की हैट्रिक भी पूरी की। इसके पहले उन्होंने 2014 और 2015 में भी 500 रन बनाए थे। उनसे पहले सिर्फ क्रिस गेल ही हैं जिन्होंने लगातार तीन सीजन में 500 रन या उससे अधिक बनाए थे। गेल ने यह कारनामा 2011, 2012 और 2013 में किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल