पुणे: महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में शुक्रवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के 25वें मैच में गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पुणे के फाफ डू प्लेसिस उंगली में चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह आस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि वह इस मैच में अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं बना पाएंगे।
गुजरात ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। प्रवीण ताम्बे की जगह शिविल कौशिक को अंतिम एकादश में जगह मिली है।
पुणे ने अपनी टीम में मिशेल मार्श की जगह एल्बी र्मोकेल को शामिल किया है। डू प्लेसिस की जगह पीटर हैंड्सकॉम्ब को अंतिम एकादश में मौका दिया गया है।
कौशिक और हैंड्सकॉम्ब का यह पहला आईपीएल मैच है।
टीमें :
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स : महेंद्र सिंध धौनी (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, पीटर हैंड्सकॉम्ब , स्टीव स्मिथ, एल्बी र्मोकेर्ल, रजत भाटिया, रविचंद्रन अश्विन, अशोक डिंडा, मुरुगन अश्विन, सौरव तिवारी और तिसेरा परेरा।
गुजरात लायंस : सुरेश रैना (कप्तान), इशान किशन, ब्रेडन मैक्लम, दिनेश कार्तिक, ड्वायन स्मिथ, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, प्रवीण कुमार, धवल कुलकर्णी, जेम्स फॉल्कनर और शिविल कौशिक।