1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया

IPL: हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 16, 2016 04:38 pm IST,  Updated : Apr 16, 2016 04:42 pm IST

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने आज यहां कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच में टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। केकेआर ने अपने पिछले मैच की अंतिम एकादश में तीन बदलाव किये

david warner and gautam gambhir- India TV Hindi
david warner and gautam gambhir

हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने आज यहां कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच में टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। केकेआर ने अपने पिछले मैच की अंतिम एकादश में तीन बदलाव किये हैं, ब्रैड हॉग, जान हेस्टिंग्स और कोलिन मुनरो की जगह मोर्नी मोर्कल, शकिबुल हसन और सुनील नारायण को शामिल किया है। यह नारायण का सत्र का पहला मैच होगा। हैदराबाद ने सिर्फ एक बदलाव करते हुए चोटिल आशीष नेहरा की जगह बरिंदर सरन को शामिल किया है।

हैदराबाद का ये दूसरा मैच है। पहला मैच वो हार चुकी है जबकि कोलकता का ये तीसरा मैच है। वह एक मैच जीती और एक मैच हारी है।

टीम :

हैदराबाद सनराइजर्स : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, मोइसिस हेनरिक्स, आशीष रेड्डी, नमन ओझा, इयोन मोर्गन, दीपक हुड्डा, करण शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मुस्ताफिजुर रहमान और बरेंदर सरन।

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, मनीश पांडे, शाकिब अल हसन, युसूफ पठान, सूर्यकुमार यादव, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, सुनील नरेन, मोर्ने मोर्केल और उमेश यादव।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।