1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत में टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये बेहतरीन है आईपीएल : जॉनी बेयरस्टॉ

भारत में टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये बेहतरीन है आईपीएल : जॉनी बेयरस्टॉ

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 24, 2021 09:42 pm IST,  Updated : Mar 24, 2021 09:42 pm IST

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ का मानना है कि आईपीएल के आगामी सत्र से इस साल के आखिर में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियां पुख्ता हो जायेंगी। 

IPL is excellent for preparing for T20 World Cup in India:Jonny Bairstow - India TV Hindi
IPL is excellent for preparing for T20 World Cup in India:Jonny Bairstow  Image Source : GETTY IMAGES

पुणे। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ का मानना है कि आईपीएल के आगामी सत्र से इस साल के आखिर में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियां पुख्ता हो जायेंगी। बेयरस्टॉ भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये इंग्लैंड टीम का हिस्सा हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी ने लॉन्च की CSK की नई जर्सी, सेना को सम्मान देते हुए जोड़ी ये चीज

उन्होंने बुधवार को एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ अलग अलग मैदानों पर खेलने का यह सुनहरा मौका होगा और हमें इन्हीं मैदानों पर टी20 विश्व कप खेलना है। यह भी पता चलेगा कि इन हालात में गेंदबाजी कैसी होगी।’’ 

ओमान, यूएई के खिलाफ भारत को नए सिरे से शुरुआत करनी होगी : स्टीमाक

उन्होंने कहा ,‘‘मैदान के आकार और पिचों के बारे में भी पता चल जायेगा। कितना स्कोर सटीक होगा, यह भी अनुमान लगाने में मदद मिलेगी।’’ 

आईपीएल से पहले पृथकवास के लिये मुंबई में एकत्र हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी

बेयरस्टॉ आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं जो 11 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से पहला मैच खेलेगी। 

उन्होंने कहा ,‘‘हम अभी यहां खेल रहे हैं और आईपीएल का पहला मैच चेन्नई में होगा, लेकिन यहां खेलकर हालात और मौसम के अनुकूल ढलने में मदद मिल रही है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल