नयी दिल्ली: किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को मैच रैफरी रोशन महानामा ने कल यहां इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आठ विकेट की हार के दौरान अंपायर के फैसले का विरोध करने पर फटकार लगाई है। यहां जारी प्रेस विग्यप्ति के अनुसार, दिल्ली में कल शाम हुए वीवो आईपीएल मैच में अंपायर के फैसला का विरोध करने पर मैच रैफरी ने किंग्स इलेवन पंजाब के ग्लेन मैक्सवेल को फटकार लगाई। मैक्सवेल ने लेवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है। मैक्सवेल के लिए मैच अच्छा नहीं रहा। वह खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए और अपने एकमात्र ओवर में 11 रन भी दे डाले।
पंजाब ये मैच हार गई थी। ये पंजाब की लगातार दूसरी हार है। इसके पहले भी वह गुजरात से हार गई थी और उस मैच में भी मैक्सवेल कुछ नहीं कर पाए थे। उन्होंने दो रन बनाए थे।