1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को पहली बार सामने देख सब कुछ भूल गया था ये क्रिकेटर

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को पहली बार सामने देख सब कुछ भूल गया था ये क्रिकेटर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 09, 2020 09:19 pm IST,  Updated : May 09, 2020 09:19 pm IST

मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से पहली मुलाकात के बारे में बताया है।

Ishan Kishan and Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Ishan Kishan and Sachin Tendulkar Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाने वाली इंडियन प्रीमीयर लीग ( आईपीएल ) में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से पहली मुलाकात के बारे में बताया है। किशन 2018 में गुजरात लायंस से मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि वह उस समय सचिन से मिले थे जब सचिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी किया करते थे। उन्होंने कहा कि वह उनसे मैच अभ्यास के दौरान मिले थे।

किशन ने क्रिकब्ज को दिए इंटरव्यू में कहा, "मुझे अब भी याद है जब मैं पहली बार सचिन (तेंदुलकर) पा जी से मिला था।"

किशन ने कहा, "वह मुंबई इंडियंस में हमारे अभ्यास सत्र को देखने आए थे। इसके ठीक बाद मुझे टीम में चुनाा गया था। मैं रोहित भाई (मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा) से बातें कर रहा था। मैंने उनको बताया कि कैसे मैं सचिन पा जी की इतने सालों से पूजा करता आ रहा हूं। और अचानक से वह मेरे सामने आ गए।"

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, "रोहित भाई ने मुझे बताया कि उनकी बात हुई है। सौभाग्य से सचिन पा जी खुद मेरी तरफ आए थे, बात करने के लिए। लेकिन मुझे नहीं लगता मैं कुछ भी सुन पाया था जो उन्होंने कहा, मैं बस उनको बोलता हुआ देख रहा था।"

किशन का मानना है कि घरेलू परिस्थितियों ने उन्हें भारत की सीमित ओवरों की टीम में शामिल होने के कई सारे मौके दिए हैं।

उन्होंने कहा, "बचपन से ही मुझे शॉट्स लगाना पसंद था। गेंद को छोड़ना या उसे रोकना मुझे कभी पसंद नहीं आया। जो गेंद बल्ले पर लगती है उसकी आवाज मुझे बहुत भाती है। मुझे कभी भी गेंदबाज की लंबाई या गति से डर नहीं लगा।"

ये भी पढ़ें : शमी के इस तेवर से काफी नाराज हुए थे धोनी, बोले - 'तेरा कप्तान हूँ मुझे मुर्ख मत बनाओ’

बता दें कि पूरी दुनिया में फैली कोरोना महामारी के कारण सभी प्रकार की खेल गतिविधियाँ ठप्प पड़ी हुई हैं। जिसके चलते 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल को बीसीसीआई ने अब अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दिया है। जबकि दूसरी तरफ अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में कोरोना महामारी के बाद किस तरह खेलों की वापसी होगी इसका सभी फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है।

( With agency Input Ians )

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल