1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा ऐलान, IPL 2020 के मैचों में होगी कटौती

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा ऐलान, IPL 2020 के मैचों में होगी कटौती

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 14, 2020 06:22 pm IST,  Updated : Mar 14, 2020 06:28 pm IST

कोरोना वायरस के खतरे के बीच इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर एक बड़ी खबर आई है। BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुला ने कहा है कि देरी की वजह से IPL के 13वें सीजन को छोटा किया जाएगा।

BCCI अध्यक्ष सौरव...- India TV Hindi
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा ऐलान, IPL 2020 के मैचों में होगी कटौती Image Source : IPLT20.COM

कोरोना वायरस के खतरे के बीच इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर एक बड़ी खबर आई है। BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुला ने कहा है कि देरी की वजह से IPL के 13वें सीजन को छोटा किया जाएगा। 

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया, "आईपीएल के मैचों मे कटौती की जाएगी। इसे पहले ही 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसलिए, हमें कुछ मैचों में कटौती करनी होगी। हमें देखना होगा कि कितने मैचों में कटौती होगी।"

गांगुली ने कहा, "हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और इसका हर हफ्ते पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। हम आईपीएल 2020 की मेजबानी भी करना चाहते हैं और हम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हमने भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज को पहले ही रद्द कर दिया है। हमने घरेलू मैचों को भी स्थगित कर दिया है। हम एक साप्ताहिक पुनर्मूल्यांकन करेंगे।"

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने कोरोना वायरस के चलते ही आईपीएल को 29 मार्च से स्थागित कर 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है। साथ ही शेष भारत और रणजी चैंपियन सौराष्ट्र के बीच होने वाले ईरानी कप सहित अपने सभी घरेलू टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह के हस्ताक्षर वाले बयान में बोर्ड ने कहा कि जिन टूर्नामेंटों को स्थगित किया गया उनमें ईरानी कप, विज्जी ट्राफी, सीनियर महिला एकदिवसीय नाकआउट और सीनियर महिला वनडे चैलेंजर शामिल हैं। जिन जूनियर महिला टूर्नामेंट को आगामी नोटिस तक रोका गया है उनमें अंडर-19 वनडे नाकआउट, अंडर-19 टी20 लीग, सुपर लीग और नाकआउट, अंडर-19 टी20 चैलेंजर ट्राफी, अंडर-23 नाकआउट और अंडर-23 वनडे चैलेंजर शामिल हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।