1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 विश्व कप स्थगित करके उसकी जगह आईपीएल का आयोजन होना चाहिए: मैुकुलम

टी20 विश्व कप स्थगित करके उसकी जगह आईपीएल का आयोजन होना चाहिए: मैुकुलम

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 22, 2020 10:50 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 10:50 pm IST

मैकुलम ने कहा,‘‘मुझे लगता है कि आईपीएल कोशिश करेगा कि अक्टूबर की विंडो उसे मिल जाये और टी20 विश्व कप और आगे बढ़ जाये।’’ 

IPL should be postponed in place of T20 World Cup: McCullum- India TV Hindi
IPL should be postponed in place of T20 World Cup: McCullum Image Source : IPLT20.COM

लंदन। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और आईपीएल फ्रेंचाइजी के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने बुधवार को कहा कि इस साल के पुरूष टी20 विश्व कप को अगले साल के शुरू तक स्थगित करके इसकी जगह लुभावनी इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन करना चाहिए। कोविड-19 महामारी के कारण पूरी दुनिया की सभी खेल गतिविधियां रूक गयी हैं और आस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर को होने वाले 2020 टी20 विश्व कप के आयोजन पर भी स्थगित होने का खतरा बना हुआ है। 

इसके कारण इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां चरण पर भी अनिश्चितकाल के लिये स्थगित हो गया है जिसे 29 मार्च से शुरू होना था। मैकुलम ने स्काई क्रिकेट पोडकास्ट से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आईपीएल कोशिश करेगा कि अक्टूबर की विंडो उसे मिल जाये और टी20 विश्व कप और आगे बढ़ जाये।’’ 

इसके साथ ही महिला वनडे विश्व कप को न्यूजीलैंड में फरवरी 2021 में आयोजित कराया जाना है। आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के कोच मैकुलम ने कहा,‘‘इसका मतलब हो सकता है कि महिला विश्व कप को और आगे बढ़ा दिया जाये लेकिन हमें सभी तीनों टूर्नामेंट आयोजित होते हुए दिख जायें।’’ 

ये भी पढ़ें - मैं कभी धोनी जैसे किसी खिलाड़ी से नहीं मिला - माइकल हसी

मैकुलम ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि टी20 विश्व कप दर्शकों के बिना खेला जायेगा और उनका मानना है कि 16 देशों की टीमें कोविड-19 महामारी के कारण लगी यात्रा पांबदियों के कारण ऑस्ट्रेलिया भी नहीं पहुंच पायेंगी। अगर आईपीएल नहीं खेला गया तो किसी भी खिलाड़ी या सहयोगी स्टाफ को भुगतान नहीं किया जायेगा। 

आईसीसी के मुख्य कार्यकारियों की समिति की गुरूवार को कांफ्रेंस कॉल के जरिये बैठक होगी जिसमें कोविड-19 के कारण वित्तीय असर की चर्चा की जायेगी और सभी आईसीसी वैश्विक प्रतियोगिताओं की योजना पर भी चर्चा होगी जिसमें टी20 विश्व कप भी शामिल है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल