1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीरेंद्र सहवाग ने छोड़ा किंग्स इलेवन पंजाब का साथ, जानिए क्या है वजह

वीरेंद्र सहवाग ने छोड़ा किंग्स इलेवन पंजाब का साथ, जानिए क्या है वजह

 Reported By: IANS
 Published : Nov 03, 2018 11:26 pm IST,  Updated : Nov 03, 2018 11:26 pm IST

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटॉर पद से इस्तीफा दे दिया है। 

वीरेंद्र सहवाग और प्रीती जिंटा- India TV Hindi
वीरेंद्र सहवाग और प्रीती जिंटा Image Source : BCCI

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटॉर पद से इस्तीफा दे दिया है। सहवाग ने शनिवार को एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी। सहवाग तीन साल से पंजाब की टीम के साथ थे। 

सहवाग ने ट्वीट किया, "हर अच्छी चीज को कभी न कभी खत्म होना होता है। मैंने किंग्स इलेवन पंजाब के साथ अच्छा समय बिताया। दो सीजन खिलाड़ी के तौर पर, तीन साल मेंटॉर के तौर पर। मेरा किंग्स इलेवन पंजाब के साथ करार खत्म हो चुका है। मैंने जो समय यहां गुजारा उसके लिए शुक्रगुजार हूं और टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

पंजाब ने हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच माइकल हेसन को अपना नया कोच नियुक्त किया है। उनके आने के बाद से ही ऐसे कयास थे कि सहवाग अपना पद छोड़ सकते हैं। हेसन के आने के बाद से यह तय था कि वह अपने पसंदीदा सहयोगी स्टाफ को चुनेंगे और फ्रेंचाइजी ने इसके लिए उन्हें खुली छूट भी दी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल