
रोहित भी धोनी की नाव पर सवार हैं
रोहित की कप्तानी में मुबंई ने 3 मैच खेले है और सिर्फ़ एक मैच में जीत नसीब हुई है। वनडे और ट्वेंटी-20 में टीम के सबसे धाकड़ बल्लेबाज रोहित का बल्ला सिर्फ एक आईपीएल मैच में ही चला है।कोलकाता के खिलाफ 84 रन की पारी खेलकर उन्होंने टीम को जीत ज़रूर दिलाई लेकिन 2 पारियों में रोहित शर्मा सिर्फ 14 रन ही बना पाए और उनकी टीम दोनों मैच हार भी गई।

नाव के तीसरे यात्री हैं विराट कोहली
बल्लेबाज़ के तौर पर रॉल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने पिछले दो मैचों में 77 की औसत से 154 रन जरूर बनाए हैं लेकिन कप्तानी के मोर्चे पर विराट की बेबसी दिल्ली के सामने सभी ने देखी। दिल्ली के ख़िलाफ विराट 192 रन का लक्ष्य भी नहीं बचा पाए। हैरानी की बात ये है कि उनके पास दिल्ली के युवा बल्लेबाज़ों को रोकने का कोई ठोस प्लान ही नहीं था और विराट की टीम 7 विकेट से मैच हार गई। वैसे तो IPL-9 में विराट की टीम ने दो में से एक ही मैच गंवाया है....लेकिन जिस तरह से वो दिल्ली से मैच हारे हैं...ये हार उनकी कप्तानी पर सवाल खड़ा करती है
पिछले एक हफ्ते के धूमधड़ाके वाले खेल में टीम इंडिया के इन तीन धुरंधरों का ग्राफ तेज़ी से नीचे गिरता दिख रहा है और इन तीनों महारथियों को अगले मैचों में अपना पूरा ज़ोर लगाना होगा वर्ना दर्शकों को तो मायूसी होगी ही इनका स्टार स्टेटस भी ख़तरे में पड़ सकता है।