1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: अपने खेल में कोई बदलाव नहीं करूंगा: मिलर

IPL: अपने खेल में कोई बदलाव नहीं करूंगा: मिलर

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 16, 2016 11:45 am IST,  Updated : Apr 16, 2016 11:45 am IST

नयी दिल्ली: किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान डेविड मिलर आईपीएल नौ के पहले दो मैचों में नहीं चल पाये लेकिन इस दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने स्पष्ट किया कि वह खेल और अपनी बल्लेबाजी के प्रति

david miller- India TV Hindi
david miller

नयी दिल्ली: किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान डेविड मिलर आईपीएल नौ के पहले दो मैचों में नहीं चल पाये लेकिन इस दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने स्पष्ट किया कि वह खेल और अपनी बल्लेबाजी के प्रति मानसिकता नहीं बदलेंगे क्योंकि पूर्व में उन्हें इसी से सफलता मिली है। मिलर ने गुजरात लायन्स के खिलाफ 15 और दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ नौ रन बनाये लेकिन वह अपनी फार्म से चिंतित नहीं हैं क्योंकि वह गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहे हैं। उन्होंने किंग्स इलेवन की लगातार दूसरी हार के बाद संवाददाताओं से कहा, मैं हर मैच में एक तरह की मानसिकता के साथ ही उतरता हूं। मैंने पूर्व में जिस प्रक्रिया से सफलता हासिल की मैं उस पर कायम रहता हूं और इस बारे में मेरी सोच स्पष्ट है। मैं गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहा हूं और मेरा मानना है कि आपको उसी रणनीति पर बने रहना चाहिए जिस पर आपको पूर्व में सफलता मिली हो। इसलिए मैं अपने खेल में कोई बदलाव नहीं करूंगा। किंग्स इलेवन के बल्लेबाज बड़े शाट खेलने के प्रयास में आउट हुए और मिलर ने स्वीकार किया कि शुरू में इसकी जरूरत नहीं थी।

मिलर ने कहा, हां मुझे लगता है कि तब इसकी जरूरत नहीं थी। लेकिन उन्होंने क्रीज पर जो फैसला किया मैं उसका समर्थन करता हूं। दूसरी तरफ यदि : शान : मार्श ने उस पर : अमित मिश्रा : छक्का जड़ दिया होता तो सभी उसकी तारीफ कर रहे होते। मैं भी उसकी तरह बायें हाथ का बल्लेबाज हूं और मुझे नहीं लगता कि उसने गलत शाट खेला था। बस वह चूक गया। मिलर ने हालांकि जहीर खान और मिश्रा की तारीफ की। उन्होंने कहा, जहीर ने शुरू में दबाव बना दिया था और फिर मिश्रा ने अच्छी गेंदबाजी की। हमें उसे श्रेय देना होगा। शुरू में पांच विकेट निकलने से हम पर दबाव आ गया था। हमें एक दूसरे का उत्साह बढाने और अधिक स्वच्छंद होकर खेलने की जरूरत है। उम्मीद है कि आगे हमारे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बड़ी पारी खेलेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।