1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL-8 : रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

IPL-8 : रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

 Written By: IANS
 Published : Apr 26, 2015 08:40 pm IST,  Updated : Apr 26, 2015 08:45 pm IST

नई दिल्ली,  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 26वें मैच में टॉस जीतकर दिल्ली डेयरडेविल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। रॉयल चैलेंजर्स ने अपनी

IPL-8 : रॉयल चैलेंजर्स ने...- India TV Hindi
IPL-8 : रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

नई दिल्ली,  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 26वें मैच में टॉस जीतकर दिल्ली डेयरडेविल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। रॉयल चैलेंजर्स ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। चोटिल यजुवेंद्र चहल के स्थान पर वरुण एरॉन को मौका दिया गया है। डेयरडेविल्स ने इस मैच के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

डेयरडेविल्स ने पिछले छह मैचों में तीन में जीत दर्ज की है और छह अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे पायदान पर है। वहीं राॉयल चैलेंजर्स को पांच मैचों में अब तक केवल दो जीत मिली सकी है। टीम चार अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

टीम :

दिल्ली डेयरडेविल्स : मयंक अग्रवाल, श्रेयष अय्यर, ज्यां पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), युवराज सिंह, एंजेलो मैथ्यूज, केदार जाधव (विकेटकीपर), शाबाज नदीम, नाथन कोल्टर-नील, अमित मिश्रा, इमरान ताहिर, डोमनिक जोसेफ।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, अब्राहम डिविलियर्स, मंदीप सिंह, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सरफराज खान, इकबाल अब्दुल्ला, डेविड वीज, मिशेल स्टार्क, हर्षल पटेल, वरूण एरॉन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल