1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए यूएई पहुंची आयरलैंड

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए यूएई पहुंची आयरलैंड

 Reported By: IANS
 Published : Dec 31, 2020 09:20 pm IST,  Updated : Dec 31, 2020 09:20 pm IST

आयरलैंड क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के साथ वनडे सीरीज खेलने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गई है।

IRE Vs AFG- India TV Hindi
IRE Vs AFG Image Source : GETTY IMAGES

अबू धाबी । आयरलैंड क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के साथ वनडे सीरीज खेलने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गई है। यूएई अफगानिस्तान का घरेलू मैदान होगा, लेकिन मेजबान टीम अब तक नहीं पहुंची है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने आयरलैंड के साथ होने वाली इस सीरीज के लिए अब तक टीम की घोषणा नहीं की है जबकि उनके खिलाड़ियों को अब तक वीजा भी नहीं मिला है।

आयरलैंड की टीम ने अबू धाबी स्टेडियम पहुंचने के बाद टिवटर पर कहा, टीम के खिलाड़ी पहली बार अबू धाबी पहुंचे। सभी ट्रेनिंग और अभ्यास सख्त प्रोटोकॉल के तहत होंगे। इस बीच एसीबी के पूर्व मीडिया मैनेजर एम. इब्राहिम ने कहा, मेहमान मेजबान का इंतजार कर रहे हैं। आयरलैंड क्रिकेट टीम यूएई पहुंची। एसीबी ने अब तक अपनी टीम की घोषणा नहीं की है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 18 जनवरी से अबू धाबी में शुरू होने की संभावना है।

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल