1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 world cup 2021 के लिए आयरलैंड का 15 सदस्यीय स्क्वाड

T20 world cup 2021 के लिए आयरलैंड का 15 सदस्यीय स्क्वाड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 16, 2021 08:31 pm IST,  Updated : Oct 16, 2021 08:31 pm IST

आयरलैंड की टीम T20 वर्ल्ड कप 2021 में 18 अक्टूबर को नीदरलैंड से पहला मुकाबला खेलेगी।

T20 world cup 2021 के लिए आयरलैंड...- India TV Hindi
T20 world cup 2021 के लिए आयरलैंड का 15 सदस्यीय स्क्वाड Image Source : CRICKET IRELAND

ICC T20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की टीम एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। आयरलैंड वैसे तो अभी तक किसी बड़े टूर्नामेंट में कुछ खास हासिल नहीं कर पाई है लेकिन इस टीम को बड़े उलटफेर के लिए जाना जाता है। ऐसे में सभी टीमों को आयरलैंड को कम आंकने से बचना होगा।

आयरलैंड की टीम T20 वर्ल्ड कप में 18 अक्टूबर को नीदरलैंड से पहला मुकाबला खेलेगी। इसके बाद उसे 20 अक्टूबर को श्रीलंका और 22 अक्टूबर को नामीबिया से भिड़ना है। इस वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड ने अपनी मजबूत टीम का ऐलान किया है जिसमें कप्तान एंड्रयू बालबर्नी और केविन ओ'ब्रायन जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।

T20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड की 15 सदस्यीय टीम : एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंफर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, केविन ओ'ब्रायन, नील रॉक, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

रिजर्व खिलाड़ी: शेन गेटकेट, ग्राहम कैनेडी, बैरी मैकार्थी।

हेड कोच: ग्राहम फोर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल