
armanjaffar
अरमान के पहले कूच बिहार ट्रॉफ़ी के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज़ ने लग़ातार तीन दोहरे और चार शतक नहीं लगाये थे।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी किसी बल्लेबाज़ ने लगातार तीन दोहरे शतक नहीं लगाए हैं हालंकि लगातार दो दोहरे शतक ज़रुर लगे हैं।
कुमार संगाकारा ही एकमात्र बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने वनडे में लगातार चार शतक लगाये हैं। टेस्ट क्रिकेट में ये कमाल एवर्टन वीकेस, राहुल द्रविड़, यूनुस ख़ान, जैक फ़िंगल्टन और एलन मेलविले ने किया है।
अरमान को हाल ही में रणजी ट्रॉफ़ी के लिये 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची में रखा गया था।
महान बल्लेबाज़ राहुल द्रविड़ की देखरेख में भारत अगले साल अंडर-19 विश्व कप में खेलेगा और हो सकता है कि द्रविड़ की नज़रों में अरमान चढ़ जाएं और उन्हें सीनियर टीम से बुलावा आ जाए।