1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशांत शर्मा ने की अंडर-19 क्रिकेट में 10 विकेट लेने वाली काशवी गौतम की सराहना

ईशांत शर्मा ने की अंडर-19 क्रिकेट में 10 विकेट लेने वाली काशवी गौतम की सराहना

 Edited By: IANS
 Published : Feb 26, 2020 11:28 pm IST,  Updated : Feb 26, 2020 11:28 pm IST

काशवी गौतम ने आंध्र प्रदेश के कडापा के केएसआरएम कॉलेज ग्राउंड में खेली जा रही महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के मैच में 4.5 ओवरों में 10 विकेट लिए।

kashvee gautam, Ishant Sharma, Under 19 cricket- India TV Hindi
Ishant Sharma Image Source : AP

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने बुधवार को 10 विकेट लेने वाली लड़की काशवी गौतम की प्रशंसा की है। काशवी ने आंध्र प्रदेश के कडापा के केएसआरएम कॉलेज ग्राउंड में खेली जा रही महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के मैच में 4.5 ओवरों में 10 विकेट लेकर अपनी टीम को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 161 रनों से शानदार जीत दिलाई। 

ईशांत ने ट्वीट कर लिखा, "अंडर-19 महिला वनडे ट्रॉफी में इतिहास रचने पर बधाई हो काशवी। सिर्फ 10 विकेट ही नहीं हैट्रिक लेने पर भी बधाई है। हमें तुम पर गर्व है।"

चंडीगढ़ की कप्तान काशवी ने गेंद के अलावा बल्ले से भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और 68 गेंदों पर 49 रन बनाए।

ईशांत इस समय न्यूजीलैंड में हैं और टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल