1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डैरेन सैमी ने लगाया था IPL में नस्लीय भेदभाव का आरोप, अब सामने आया सच

डैरेन सैमी ने लगाया था IPL में नस्लीय भेदभाव का आरोप, अब सामने आया सच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 09, 2020 04:19 pm IST,  Updated : Jun 09, 2020 04:19 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के बीच पूरी दुनिया में इन दिनों नस्लवाद का मुद्दा गर्माया हुआ है। अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद सभी जगह नस्लवाद के खिलाफ लोग अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं जिसमें वेस्टइंडीज के कई क्रिकेटर भी शामिल हैं।

डैरेन सैमी ने लगाया था...- India TV Hindi
डैरेन सैमी ने लगाया था IPL में नस्लीय भेदभाव का आरोप, अब सामने आया सच Image Source : INSTAGRAM/ISHANT SHARMA

कोरोना वायरस महामारी के बीच पूरी दुनिया में इन दिनों नस्लवाद का मुद्दा गर्माया हुआ है। अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद सभी जगह नस्लवाद के खिलाफ लोग अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं जिसमें वेस्टइंडीज के कई क्रिकेटर भी शामिल हैं।

वेस्टइंडीज को 2 बार T20 वर्ल्ड कप जिताने वाला पूर्व कप्तान डैरेन सैमी ने भी हाल ही में खुलासा किया था कि आईपीएल में वह नस्लीय भेदभाव का शिकार हो चुके हैं।  सैमी ने में अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि जब वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेला करते थे तो उन्हें और श्रीलंका के खिलाड़ी थिसारा परेरा को कालू कहकर पुकारा जाता था। उन्हें लगता था कि इसका मतलब ताकतवर घोड़ा होता है, लेकिन अब उन्हें इसका असली मतलब पता चल चुका है और ये बात जानकर वह काफी गुस्से में हैं। 

डैरेन सैमी के इस खुलासे के बाद बीसीसीआई ने इस मामलें सफाई भी दी थी। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा था कि ये ऐसी घटना है, जो कई साल पहले हुई है और उन्हें नहीं मालूम की इसका जिम्मेदार कौन है। लेकिन बीसीसीआई हमेशा अपने खिलाड़ियों को इस संबंध में शिक्षित करता है कि उन्हें नस्लीय विवाद से दूर रहना है।

डैरेन सैमी के आरोप लगाने के कुछ दिन बाद ही ये बात साफ हो गई कि वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान के दावों में कितनी सच्चाई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इस समय इशांत शर्मा का एक इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है जो 14 मई 2014 को शेयर किया गया था। इस पोस्ट में एक फोटो है जिसमें इशांत शर्मा के साथ भुवनेश्वर कुमार, डैरेन सैमी और डेल स्टेन नजर आ रहे हैं।

इस फोटो के कैप्शन से साफ हो जाता है कि इशांत शर्मा ने सैमी को लेकर नस्लीय टिप्पणी की थी। उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा था, "मैं, भुवी, कालू और गन सनराइजर्स।" गौरतलब है कि आईपीएल 2014 में इशांत शर्मा और डैरेन सैमी सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे। 

इससे पहले इरफान पठान और पार्थिव पटेल जैसे अन्य खिलाड़ियों ने सैमी के आरोपों के बाद आईपीएल में नस्लीय भेदभाव के मुद्दे पर अपनी बात रखी थी। पार्थिव ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता है कि टीम के किसी भी सदस्य ने उन्हें कुछ भी आपत्तिजनक शब्द कहे होंगे। वहीं भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान ने पठान ने भी इस बात से इंकार किया था।

 

 

 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल