1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीमित ओवर में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए टेस्ट क्रिकेट को महत्व देना जरूरी : होल्डर

सीमित ओवर में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए टेस्ट क्रिकेट को महत्व देना जरूरी : होल्डर

 Reported By: IANS
 Published : Jun 17, 2021 02:37 pm IST,  Updated : Jun 17, 2021 02:37 pm IST

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर जेसन होल्डर का कहना है कि सीमित ओवरों के खेल में बेहतर प्रदर्शन करना तभी संभव है जब खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को महत्व देंगे।

It is important to give importance to Test cricket to do well in limited overs: Holder- India TV Hindi
It is important to give importance to Test cricket to do well in limited overs: Holder Image Source : GETTY IMAGES

सेंट लुसिया। वेस्टइंडीज के क्रिकेटर जेसन होल्डर का कहना है कि सीमित ओवरों के खेल में बेहतर प्रदर्शन करना तभी संभव है जब खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट को महत्व देंगे।

होल्डर ने कहा, "मेरा टेस्ट क्रिकेट अच्छा रहा और वनडे में भी मैंने बेहतर किया। टी 20 में भी मैंने लय हासिल किया है। सीमित ओवर के बाद टेस्ट क्रिकेट में जाना थोड़ा कठिन है। अगर आप टेस्ट क्रिकेट से शुरूआत कर रहे हैं तो इससे आपको सीमित ओवर के खेल में अच्छा करने में मदद मिलती है।"

आईसीसी की जारी ताजा ऑलराउंडर रैंकिंग में होल्डर शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

होल्डर ने कहा, "युवा उम्र में मैं सफलता हासिल करने के लिए हर अवसर को भुनाना चाहता था। मैं फील्ड पर हर चीज में शामिल होना चाहता था चाहे वो बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी। मैं खेल में बना रहना चाहता था।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल