Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक! कहा- ‘मर्दों और बच्चों’ के बीच का हो गया है मुकाबला

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक! कहा- ‘मर्दों और बच्चों’ के बीच का हो गया है मुकाबला

Reported by: Bhasha Published : Aug 13, 2018 07:27 pm IST, Updated : Aug 13, 2018 07:27 pm IST

भारत को वर्षाबाधित चौथे टेस्ट में एक पारी और 159 रन से पराजय झेलनी पड़ी थी। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने उसे 31 रन से हराया था।

विराट कोहली- India TV Hindi
Image Source : AP विराट कोहली

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने दूसरे टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम में जुझारूपन के अभाव की आलोचना करते हुए कहा कि अब यह ‘मर्दों और बच्चों ’ के बीच का मुकाबला हो गया है। 

भारत को वर्षाबाधित चौथे टेस्ट में एक पारी और 159 रन से पराजय झेलनी पड़ी थी। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने उसे 31 रन से हराया था। हुसैन ने स्काय स्पोटर्स से कहा, ‘‘इंग्लैंड इन हालात में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है लेकिन नजरें भारत पर होगी। उसकी गाड़ी पटरी से पूरी तरह उतर चुकी है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘भारत दुनिया की नंबर एक टीम है और यह श्रृंखला रोमांचक रहनी चाहिये थी। इस समय तो यह मर्दों और बच्चों का मुकाबला बन गया है। भारत का ग्राफ गलत दिशा में जा रहा है।’’ भारतीय टीम पिछली तीन पारियों में 162, 107 और 130 रन पर आउट हो गई। 

हुसैन ने कहा, ‘‘एजबस्टन टेस्ट में वे काफी समय दौड़ में थे लेकिन कोहली की कमर की चोट चिंता का सबब है। अश्विन की ऊंगली में भी चोट है। भारत के बाकी बल्लेबाज नाकाम रहे हैं और बीच में कोई अभ्यास मैच भी नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें कड़ा आत्ममंथन करना होगा। ड्रेसिंग रूम में कुछ अच्छे क्रिकेटर हैं जिन्हें भारत को संकट से निकालना होगा।’’ 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement