1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अय्यर ने माना, बाहर बैठकर टीम के खिलाड़ियों को खेलते देखना कठिन था

अय्यर ने माना, बाहर बैठकर टीम के खिलाड़ियों को खेलते देखना कठिन था

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2021 07:56 am IST,  Updated : Sep 03, 2021 08:05 am IST

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर का कहना है कि चोटिल होने के कारण बैठकर टीम के खिलाड़ियों को खेलते देखना उनके लिए कठिन था।

अय्यर ने माना, बैठकर...- India TV Hindi
अय्यर ने माना, बैठकर टीम के खिलाड़ियों को खेलते देखना कठिन था  Image Source : DELHI CAPITALS

दुबई| दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर का कहना है कि चोटिल होने के कारण बैठकर टीम के खिलाड़ियों को खेलते देखना उनके लिए कठिन था। कंधे की चोट के कारण आईपीएल 2021 के पहले चरण से बाहर रहने के बाद अय्यर 19 सिंतबर से होने वाले दूसरे चरण में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

अय्यर दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। अय्यर ने बयान में कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे दुनिया में सबसे ऊंचा महसूस हो रहा है। यह ऐसी चीज है जिसका मैं इंतजार कर रहा था। मैं ट्रेनिंग शुरू होने से छह दिन पहले यहां आया और मैंने यूएई टीम के खिलाफ दो मैच खेले। मैं इस लय को बरकरार रखना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा, "वो एहसास काफी कठिन था जब मैं बैठकर टीम के खिलाड़ियों को खेलते हुए देखता था। मैं टीवी के सामने बैठकर हर मैच देखता और एहसास करता कि अगर मैं मैदान पर होता। लेकिन अब यह सब अतीत हो गया है। मुझे इन सबको भूलना है।"

26 वर्षीय बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर भी दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहने एक तस्वीर साझा की। अय्यर ने कहा, "यह ऐसा है कि सांता क्लॉज मेरे कमरे में आया। मैंने ऐसे ही रिएक्ट किया। दिल्ली की जर्सी पहनना हमेशा सुखद है। मैं इसे छह वर्षों से पहन रहा हूं। हर साल वे नए आईडिया के साथ आते हैं और मैं इसमें ढलने की कोशिश करता हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल