1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गौतम गंभीर के सम्मान में श्रेयस अय्यर ने कह दी इतनी बड़ी बात

गौतम गंभीर के सम्मान में श्रेयस अय्यर ने कह दी इतनी बड़ी बात

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 28, 2018 03:33 pm IST,  Updated : Apr 28, 2018 03:33 pm IST

अय्यर ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर 55 रन की जीत में 93 रन की आक्रामक पारी खेली जिससे मेजबान टीम ने लगातार तीन मैचों में हार की लय तोड़ दी।

श्रेयस अय्यर और गौतम...- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर

नयी दिल्ली: दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि गौतम गंभीर के कप्तानी छोड़ने के ‘साहसिक’ फैसले और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच से बाहर बैठने से उनके प्रति सम्मान कई गुना बढ़ गया है। 

अय्यर ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर 55 रन की जीत में 93 रन की आक्रामक पारी खेली जिससे मेजबान टीम ने लगातार तीन मैचों में हार की लय तोड़ दी। यह पूछने पर कि गंभीर को इस मैच से बाहर रखना क्या उनके लिये कठिन फैसला था तो अय्यर ने कहा कि यह उनका फैसला नहीं था। 

उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने कोई फैसला नहीं किया था। उन्हें बाहर रखने का फैसला मेरा नहीं था। उन्होंने खुद ही इस मैच में नहीं खेलने का फैसला किया था, जो सचमुच काफी साहसिक फैसला था क्योंकि वह पिछले मैचों में कप्तान थे। उनके प्रति सम्मान सचमुच काफी बढ़ गया है। यह देखना काफी अच्छा लगा, जब एक कप्तान अगर अच्छा नहीं खेल रहा था तो वह बाहर बैठने का फैसला करता है।’’

 
केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम के बारे में कहा कि यह निराशाजनक है कि उन्होंने खेल के सभी तीनों विभाग में काफी खराब प्रदर्शन किया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल