1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार होगा ऐसा, जब पुरुष क्रिकेट मैच में थर्ड अंपायर बनेगी महिला

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार होगा ऐसा, जब पुरुष क्रिकेट मैच में थर्ड अंपायर बनेगी महिला

 Reported By: IANS
 Published : Jan 15, 2020 05:00 pm IST,  Updated : Jan 15, 2020 05:00 pm IST

वेस्टइंडीज की जैकलीन विलियम्स आयरलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टी-20 मैच में तीसरे अंपायर की भूमिका निभाएंगी।

Jacqueline Williams- India TV Hindi
Jacqueline Williams Image Source : WEST INDIES CRICKET BOARD

दुबई| पुरुष अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब एक महिला तीसरे अंपायर की भूमिका में होगी। वेस्टइंडीज की जैकलीन विलियम्स आयरलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टी-20 मैच में तीसरे अंपायर की भूमिका निभाएंगी। 43 साल की जमैकी की रहने वाली यह महिला सीरीज के तीनों मैचों में यह जिम्मेदारी निभाएंगी। सीरीज की शुरुआत बुधवार से हो रही है।

आईसीसी ने जैकलीन के हवाले से लिखा है, "मेरे लिए यह बड़े सम्मान की बात है और मैं पुरुष अंतर्राष्ट्रीय मैच में इस टीवी अंपायर के रोल के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मैंने पुरुष मैचों में पहले भी अंपायरिंग की है लेकिन यह पहली बार होगा जब मैं पुरुषों के किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच में अंपायरिंग करूंगी वो भी वेस्टइंडीज के।"

उन्होंने इसके लिए क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "मैं इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने इतने वर्षो तक मेरा समर्थन किया और मैं चाहती हूं कि आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा महिला अंपायर आगे आएं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल