1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रविंद्र जडेजा कल करेंगे रीवा से शादी

रविंद्र जडेजा कल करेंगे रीवा से शादी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 16, 2016 04:10 pm IST,  Updated : Apr 16, 2016 04:10 pm IST

राजकोट: गुजरात लायंस के आलराउंडर रविंद्र जडेजा मोहाली में आज मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि कल यहां मंगेतर रीवा सोलंकी के साथ उनकी शादी होनी है। गुजरात

reeva and ravindra jadeja- India TV Hindi
reeva and ravindra jadeja

राजकोट: गुजरात लायंस के आलराउंडर रविंद्र जडेजा मोहाली में आज मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि कल यहां मंगेतर रीवा सोलंकी के साथ उनकी शादी होनी है। गुजरात लायंस टीम के सूत्रों ने बताया, रविंद्र जडेजा आज के मैच में नहीं खेलेंगे और वह टीम के साथ मुंबई नहीं आए हैं क्योंकि कल उनकी शादी है।

राजकोट में ही होने वाले अगले मैच के संदर्भ में सूत्र ने कहा, यह भी तय नहीं है कि वह 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। आईपीएल में पदार्पण कर रही लायंस की टीम ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं। सूत्रों ने बताया कि गुजरात लायंस की टीम के सदस्यों के कल शाम शादी के रिसेप्शन में शामिल होने की उम्मीद है।

जडेजा और रीवा की 5 फरवरी को सगाई हुई थी।

रीवा की पढ़ाई राजकोट से ही हुई है. राजकोट के आत्मीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से रीवा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और पिछले कुछ महीनों से दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी।

रवींद्र जाडेजा का अपना संबंध जामनगर से है। जामनगर जिले के हाडा तोडा गांव से हैं रवींद्र जाडेजा, जबकि जिस युवती रीवा से उनकी कल सगाई होने जा रही है, उसका पैतृक गांव जूनागढ़ जिले का वाला गांव है।

फिलहाल रीवा का परिवार राजकोट शहर के कोठी कंपाउंड इलाके में रहता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल