1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फैंस के लिए इस बात से 'निराश' हुए एंडरसन, जानिए क्या कहा

फैंस के लिए इस बात से 'निराश' हुए एंडरसन, जानिए क्या कहा

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 12, 2021 08:28 pm IST,  Updated : Sep 12, 2021 08:28 pm IST

भारतीय क्रिकेटरों ने खेलने से इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें डर था कि अगर वे कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाये जाते है तो उन्हें 10 दिनों तक इंग्लैंड में पृथकवास में रहना होगा।

james anderson is disappointed for fans, know the reason- India TV Hindi
james anderson is disappointed for fans, know the reason Image Source : GETTY

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस बात से 'निराश' हैं कि उनके घरेलू मैदान ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत के खिलाफ खेला जाने वाला पांचवां टेस्ट रद्द कर दिया गया, जिससे रोमांचक सीरीज का अंत समय से पहले हो गया।

एंडरसन ने कहा कि यह सीरीज बेहतर तरीके से खत्म होनी चाहिए थी। भारतीय खेमे के सहायक फिजियो के कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद टीम के खिलाड़ी मानसिक रूप से मैदान पर उतरने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में हुई जांच में हालांकि सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी।

यह 39 वर्षीय गेंदबाज इस बात को लेकर भी चिंतित है कि उसे अपने घरेलू मैदान (ओल्ड ट्रैफर्ड) पर एक और टेस्ट मैच खेलने को मिलेगा या नहीं। एंडरसन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, "मैं लंकाशर क्रिकेट में हर किसी के अलावा इस सीरीज के सही अंजाम को देखने के लिए  टिकटों / ट्रेनों / होटलों के लिए भुगतान करने वाले प्रशंसकों के लिए निराश हूं।"

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि यह किसी समय फिर से खेला जाएगा। मैं आशा करता हूं कि मुझे अपने घरेलू मैदान पर एक और अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने को मिलेगा, जिससे मुझे काफी लगाव है।"

यह भी पढ़ें- 'हम यहां हैं, दुबई': वाइफ के साथ UAE पहुंचे कप्तान कोहली, अनुष्का ने शेयर की तस्वीर

कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेटरों ने खेलने से इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें डर था कि अगर वे कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाये जाते है तो उन्हें 10 दिनों तक इंग्लैंड में पृथकवास में रहना होगा। टेस्ट मैच के रद्द होने के एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए दुबई रवाना हो गये। एंडरसन ने 166 टेस्ट में 632 विकेट लिये हैं। उन्होंने इस सीरीज के चार मैचों में 15 विकेट चटकाये हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल