1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जेसन रॉय की नजर में कोहली या स्मिथ नहीं बल्कि ये है मौजूदा समय का बेस्ट बैट्समैन

जेसन रॉय की नजर में कोहली या स्मिथ नहीं बल्कि ये है मौजूदा समय का बेस्ट बैट्समैन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 11, 2020 09:19 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 09:19 pm IST

इंग्लैंड के सीमित ओवरों के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने कहा कि अगर उन्हें अपने देश की टीम के अलावा दुनिया के किसी अन्य खिलाड़ी के साथ पारी का आगाज करने का मौका दिया जाए तो वह भारत के लिमिटेड फॉर्मेट के उपकप्तान रोहित शर्मा को चुनेंगे।

जेसन रॉय की नजर में...- India TV Hindi
जेसन रॉय की नजर में कोहली या स्मिथ नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है मौजूदा समय का बेस्ट बैट्समैन Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के सीमित ओवरों के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने कहा कि अगर उन्हें अपने देश की टीम के अलावा दुनिया के किसी अन्य खिलाड़ी के साथ पारी का आगाज करने का मौका दिया जाए तो वह भारत के लिमिटेड फॉर्मेट के उपकप्तान रोहित शर्मा को चुनेंगे।

रॉय ने क्रिकट्रेकर के साथ एक इंटरव्यू में ऑस्ट्रेलिया के तूफानी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को नजरअंदाज करते हुए भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित के साथ पारी का आगाज करने की इच्छा प्रकट की। उन्होंने कहा, ''यह दोनों ही बल्लेबाज शानदार हैं और अगर मुझे मौका मिला तो मैं रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरूआत करना चाहूगा।'' 

इंटरव्यू के दौरान जब जेसन रॉय से इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट, भारत के कप्तान विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन में से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को चुनने के लिए कहा गया, तो उन्होंने जो रूट का नाम लिया।

रॉय इंग्लैंड की उस टीम का एक अहम हिस्सा थे जिसने घरेलू धरती पर साल 2019 में ICC विश्व कप अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में रॉय ने सात पारियों में 443 रन बनाए, जिसमें एक शतक और चार अर्द्धशतक शामिल थे।

जेसन रॉय ने इंग्लैंड की ओर से 87 वनडे मैचों में 42.39 के औसत से 3434 रन बनाए हैं। वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद जेसन को आयरलैंड और एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया गया, लेकिन वह 5 टेस्ट मैचों में महज 18.7 की औसत से ही रन बना सके थे। इसके बाद से ही वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल