1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जेसन रॉय T20I वर्ल्ड कप से हुए बाहर, इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

जेसन रॉय T20I वर्ल्ड कप से हुए बाहर, इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 08, 2021 05:56 pm IST,  Updated : Nov 08, 2021 05:59 pm IST

रॉय साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे, उस मुकाबले में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था।

Jason Roy ruled out of T20 World Cup due to torn calf muscle- India TV Hindi
Jason Roy ruled out of T20 World Cup due to torn calf muscle Image Source : AP

टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली इंग्लैंड की टीम को नॉकआउट मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय चोटिल होने की जगह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जेम्स विंस की स्क्वाड में जगह मिली है। रॉय साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे, उस मुकाबले में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था।

ईसीबी ने रॉय के हवाले से लिखा "मैं यहां रहकर खिलाड़ियों का सपोर्ट करूंगा, उम्मीद है हम आगे टूर्नामेंट में इसी तरह से खेलेंगे और ट्रॉफी उठाएंगे। यह अब तक एक अविश्वसनीय यात्रा रही है, और हमें खुद को व्यक्त करना और हम पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखना होगा।"

उन्होंने आगे कहा "रिहैब शुरू हो चुका है। भले ही मेरी पिंढ़ली की चोट बड़ी है, लेकिन मैं अगले साल की शुरुआत में कैरेबियन दौरे पर खुद को फिट करना चाहता हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल