1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस स्वीडिश फुटबॉलर के जसप्रीत बुमराह है दीवाने, शेयर किया ये ख़ास वीडियो

इस स्वीडिश फुटबॉलर के जसप्रीत बुमराह है दीवाने, शेयर किया ये ख़ास वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 03, 2020 09:35 pm IST,  Updated : May 03, 2020 09:35 pm IST

जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया पर अपने सबसे पसंदीदा स्वीडिश फुटबॉलर ज्लाटन इब्राहिमोविक का एक वीडियो शेयर किया है।

Jasprit Bumrah and Zlatan Ibrahimovic- India TV Hindi
Jasprit Bumrah and Zlatan Ibrahimovic Image Source : GETTY

अहमदाबाद| टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फुटबॉल के भी बहुत बड़े दीवाने हैं। जिस कड़ी में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने सबसे पसंदीदा स्वीडिश फुटबॉलर ज्लाटन इब्राहिमोविक का एक वीडियो शेयर किया है। जिसका कैप्शन उन्होंने 'वर्डस टू लिव बाई' दिया।

बुमराह ने इटली के फुटबॉल क्लब एसी मिलान के लिए खेलने वाले इब्राहिमोविक का 36 सेंकेंड का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें यह खिलाड़ी कहता नजर आ रहा है कि, "मैं सोशल मीडिया की जिंदगी नहीं जीता।"

वीडियो में इब्राहिमोविक ने कहा, "मेरा ध्यान इस पर है कि मैं किस तरह का प्रदर्शन करता हूं। और, मैं जानता हूं कि मैं कैसे अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं। मैं जो कर सकता हूं, उसमें मैं सर्वश्रेष्ठ हूं। बाकी की चीजें मेरे मायने नहीं रखती क्योंकि अगर आप फुटबॉल खिलाड़ी नहीं होते तो आपको कौन पहचानता। कोई नहीं।"

ये भी पढ़ें : धोनी के सपोर्ट की वजह से रोहित शर्मा बन पाए इतने बड़े खिलाड़ी - गौतम गंभीर

इब्राहिमोविक का यह मिलान के साथ दूसरा करार है।

बता दें कि भारतीय गेंदबाज बुमराह कई बार बता चुके हैं कि वह इस खिलाड़ी के कितने बड़े प्रशंसक हैं।

ये भी पढ़ें : BCCI के पूर्व चीफ सेलेक्टर्स MSK प्रसाद ने बताया धोनी, विराट और रोहित की कप्तानी में अंतर

( With inpur from Ians )

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल