1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Test Ranking में 9वें स्थान पर आए जसप्रीत बुमराह

ICC Test Ranking में 9वें स्थान पर आए जसप्रीत बुमराह

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 08, 2021 03:14 pm IST,  Updated : Sep 08, 2021 03:14 pm IST

जसप्रीत बुमराह ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में अपने मैच जीतने वाले स्पैल के बाद एक पायदान के फायदे से गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नौंवे स्थान पर पहुंच गये।

jasprit bumrah gains 9th position in icc test ranking- India TV Hindi
jasprit bumrah gains 9th position in icc test ranking Image Source : GETTY

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में अपने मैच जीतने वाले स्पैल के बाद एक पायदान के फायदे से गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नौंवे स्थान पर पहुंच गये। बुमराह ने अपने रिवर्स स्विंग के शानदार स्पैल से ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड कर मैच भारत के पक्ष में कर दिया था।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। भारतीय स्पिनर आर अश्विन दूसरे स्थान पर कायम है जबकि वह इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक चारों टेस्ट मैचों का हिस्सा नहीं बने हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग के शीर्ष 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसमें इंग्लैंड के कप्तान जो रूट पहले स्थान पर बरकरार हैं।

IPL 2021: अमित मिश्रा ने याद की कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई, जानिए कैसे हासिल की फिटनेस

रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं। अश्विन ऑलराउंडर सूची में एक पायदान के नुकसान से पांचवें स्थान पर खिसक गये हैं जबकि रविंद्र जडेजा तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर आल राउंडर सूची में शीर्ष पर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल