1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नवदीप सैनी और बुमराह के यॉर्कर से उड़े विकेट के परखच्चे, बीसीसीआई ने जारी किया वीडियो

नवदीप सैनी और बुमराह के यॉर्कर से उड़े विकेट के परखच्चे, बीसीसीआई ने जारी किया वीडियो

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 13, 2020 08:04 pm IST,  Updated : Jan 13, 2020 08:04 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई वनडे से पहले बीसीसीआई ने एक वीडियो जारी की है जिसमें तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह खतरनाक यॉर्कर की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Navdeep saini, jasprit Bumrah, india, australia, ind vs aus, india vs australia 1st ODI- India TV Hindi
Navdeep saini and jasprit Bumrah Image Source : TWITTER GRAB / BCCI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कल से तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। टीम इंडिया ने हाल ही में श्रीलंका को टी-20 सीरीज में हराया है। ऐसे में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुलंद हौसले के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी।

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया था और अब नए विरोधी के सामने में भी वह फिर से उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। इसका एक नमूना हमें बीसीसीआई के द्वारा जारी किए गए वीडियो में देखने को मिल रहा है जिसमें तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और दुनिया का नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नेट्स में सटीक यॉर्कर की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में सैनी बुमराह जिस अंदाज खतरनाक अंदाज में यॉर्कर फेंक रहे हैं उसे देखकर निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलियाई टीम की परेशानी बढ़ने वाली है। इस दौरान दोनों ही गेंदबाजों अपनी खतरनाक यॉर्कर से विकेट के परखच्चे उड़ा दिए।

आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ नवदीप सैनी ने दो मैचों में कुल 5 विकेट लिए थे जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था। वहीं चोट से उबरने के बाद बुमराह भी टीम में वापस आ चुके हैं।

बुमहार टी-20 में भारत के लिए लगभग एक साल बाद मैदान पर उतरे थे जबकि वनडे में वह विश्व कप के दौरान पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी की थी.  

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल