1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कुछ ऐसी थी बुमराह और संजना की पहली मुलाकात... जसप्रीत ने खुद किया खुलासा

कुछ ऐसी थी बुमराह और संजना की पहली मुलाकात... जसप्रीत ने खुद किया खुलासा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 05, 2021 05:18 pm IST,  Updated : Sep 05, 2021 05:18 pm IST

संजना गणेशन को कई बार बुमराह को चीयर करते हुए देखा गया है, वे 'वैग्स' के साथ स्टैंड्स में खड़ी नजर आती हैं।

Jasprit Bumrah Reveals First Impression he Had of Sanjana...- India TV Hindi
Jasprit Bumrah Reveals First Impression he Had of Sanjana Ganesan Image Source : INSTAGRAM HANDLE/@SANJANAGANESAN

भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन की शादी को पांच महीने हो चुके हैं। इस कपल ने गोवा में बिना ज्यादा लोगों को शामिल किए शादी रचाई थी। ये कपल फिलहाल यूके में है। बुमराह भातरीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और संजना ब्रॉडकास्टिंग यूनिट का हिस्सा हैं।

आपको बता दें कि संजना को कई बार बुमराह को चीयर करते हुए देखा गया है, वे 'वैग्स' के साथ स्टैंड्स में खड़ी नजर आती हैं। हाल ही में बुमराह ने दिनेश कार्तिक को इंटरव्यू दिया था। कार्तिक भी ब्रॉडकास्टिंग यूनिक का हिस्सा थे।

इस इंटरव्यू के दौरान बुमराह ने संजना के साथ अपने रिश्ते पर भी रोशनी डाली और उन्होंने ये भी बताया कि उनका रिश्ता शादी के बाद किस तरह बदला। उन्होंने संजना के साथ अपने पहले इंप्रेशन के बारे में भी बात की।

बुमराह ने कहा, "मैंने बिलकुल उसको कई बार देखा था लेकिन हम दोनों के साथ एक दिक्कत थी। उसको लगता था कि मैं बहुत अभिमानी हूं, मुझे लगता था कि वो अभिमानी है इसलिए हमने कभी बात नहीं की। मैंने उससे पहली बार 2019 वर्ल्ड कप के दौरान बात की थी जहां वो इवेंट कवर करने आई थी। हम दोस्त बन गए और हम बहुत ज्यादा बातें करने लगे थे। वो सबकुछ अच्छा था, अब हमने शादी कर ली है और पांच महीने हो चुके हैं, तो हां हम खुश हैं।"

ENG v IND : राहुल को अंपायर के फैसले का विरोध करना पड़ा महंगा, लगा जुर्माना

बुमराह ने ये भी बताया कि जब वो टूर पर होते हैं तो कैसे अपने रिश्ते को मैनेज करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी उन पर प्रेशर को समझती हैं। बुमराह ने कहा, "वो इस खेल को समझती है, वो समझती है कि एक खिलाड़ी किस प्रेशर से गुजरता है, तो जब चीजें सही नहीं जाती या जाती हैं, तब हम बहुत अनोखी बातें करते हैं, इससे मुझे बहुत मदद मिलती है। क्रिकेट खेलना और हमेश ट्रावल करना, अब आपकी पत्नी साथ है, तो हां ऐसे में आप दूसरी चीजों पर ध्यान दे सकते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल