1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप से पाकिस्तान को बैन करने का प्लान बना रही बीसीसीआई, बौखलाए मियांदाद ने दिया बड़ा बयान

वर्ल्ड कप से पाकिस्तान को बैन करने का प्लान बना रही बीसीसीआई, बौखलाए मियांदाद ने दिया बड़ा बयान

 Reported By: IANS
 Published : Feb 22, 2019 07:54 pm IST,  Updated : Feb 22, 2019 08:45 pm IST

इंग्लैंड में 30 मई से 14 जुलाई तक होने वाले विश्व कप के ग्रुप चरण में 16 जून को भारत को पाकिस्तान के साथ मैच खेलना है।

वर्ल्ड कप से पाकिस्तान को बैन करने का प्लान बना रही बीसीसीआई, बौखलाए मियांदाद ने दिया बड़ा बयान- India TV Hindi
वर्ल्ड कप से पाकिस्तान को बैन करने का प्लान बना रही बीसीसीआई, बौखलाए मियांदाद ने दिया बड़ा बयान Image Source : @ITSJAVEDMIANDAD/FACEBOOK

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी जावेद मियांदाद ने इंग्लैंड में खेले जाने वाल विश्व कप में पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच का बहिष्कार करने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आलोचना की है। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने शुक्रवार को मियांदाद के हवाले से कहा, "ऐसी कोई संभावना नहीं है कि आईसीसी इस मामले पर बीसीसीआई की बात सुने क्योंकि आईसीसी का संविधान उसके हर सदस्य को हिस्सा लेने का अधिकार देता है।"

मीडिया में फैली खबरों के अनुसार, बीसीसीआई विश्व कप में पाकिस्तान को भाग लेने से रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से अनुरोध करने की योजना बना रहा है। इंग्लैंड में 30 मई से 14 जुलाई तक होने वाले विश्व कप के ग्रुप चरण में 16 जून को भारत को पाकिस्तान के साथ मैच खेलना है। 

पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले के बाद से बीसीसीआई के कई पूर्व अधिकारी पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच का बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं। इस हमले में 40 से ज्यादा जवानों शहीद हो गए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल