1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मियांदाद ने दिया टीम इंडिया के बारे में बड़ा बयान, बोले भारत से न खेलने पर खत्म नहीं होगा पाकिस्तान क्रिकेट

मियांदाद ने दिया टीम इंडिया के बारे में बड़ा बयान, बोले भारत से न खेलने पर खत्म नहीं होगा पाकिस्तान क्रिकेट

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 05, 2018 03:40 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 03:40 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कोच जावेद मियांदाद ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से निकट भविष्य में भारत से खेलने के बारे में भूलने और खेल ढांचे में सुधार पर ध्यान देने की बात कही।

जावेद मियांदाद- India TV Hindi
जावेद मियांदाद

कराची: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कोच जावेद मियांदाद ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से निकट भविष्य में भारत से खेलने के बारे में भूलने और खेल ढांचे में सुधार पर ध्यान देने की बात कही। 

मियांदाद ने कराची में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा,‘‘वे हमसे नहीं खेलना चाहते, तो ऐसा ही रहेगा। अगर हम भारत से नहीं खेलते तो हमारा क्रिकेट खत्म नहीं होगा। हमें आगे बढ़ना चाहिए और उनके बारे में भूल जाना चाहिए।’’ 

इस 124 टेस्ट मैच के अनुभवी ने कहा कि पीसीबी को द्विपक्षीय मैचों के लिये बीसीसीआई से भीख मांगने की कोई जरूरत नहीं है। 

उन्होंने कहा, ‘‘वे पिछले 10 वर्षों से हमसे नहीं खेले हैं, तो क्या हुआ? क्या हमारा क्रिकेट नीचे चला गया है? नहीं, हमने अच्छा किया है। चैम्पियंस ट्राफी में खिताबी जीत इसका उदाहरण है। पाकिस्तान में क्रिकेट खत्म नहीं हो सकता। 2009 के बाद हम बिना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के ही हैं।’’ 

भारत और पाकिस्तान ने 2008 मुंबई आंतकी हमलों क बाद से दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते 2012 के बाद से द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेला है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल