1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जेमिमा रोड्रिग्स ने द हंड्रेड में खेली ऐसी पारी जिसकी अब हर जगह हो रही है चर्चा

जेमिमा रोड्रिग्स ने द हंड्रेड में खेली ऐसी पारी जिसकी अब हर जगह हो रही है चर्चा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 24, 2021 10:48 pm IST,  Updated : Jul 24, 2021 10:48 pm IST

इससे सुपरचार्जर्स ने 85 गेंदों पर चार विकेट पर 131 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले वेल्स फायर ने 100 गेंदों पर आठ विकेट पर 131 रन बनाये थे।   

Jemima Rodrigues played such an innings in The Hundred, which is now being discussed everywhere- India TV Hindi
Jemima Rodrigues played such an innings in The Hundred, which is now being discussed everywhere Image Source : GETTY IMAGES

लीड्स। भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने फॉर्म में वापसी करते हुए 43 गेंदों पर नाबाद 92 रन बनाये जिससे नार्दर्न सुपरचार्जर्स ने शनिवार को यहां ‘द हंड्रेड’ प्रतियोगिता में वेल्स फायर पर छह विकेट से जीत दर्ज की। रोड्रिग्स ने अपनी पारी में 17 चौके और एक छक्का लगाया। 

इससे सुपरचार्जर्स ने 85 गेंदों पर चार विकेट पर 131 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले वेल्स फायर ने 100 गेंदों पर आठ विकेट पर 131 रन बनाये थे। 

रोड्रिग्स की यह पारी इसलिए भी महत्वपूर्ण रही क्योंकि सुपरचार्जर्स का स्कोर 18 गेंदों के बाद चार विकेट पर 19 रन था। 

रोड्रिग्स ने इसके बाद जिम्मेदारी संभाली। उन्हें एलाइस डेविडसन रिचर्ड्स (28 गेंदों पर नाबाद 23 रन) का भी अच्छा साथ मिला। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल