1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला टी20 विश्व कप में लम्बे-लम्बे छक्के बरसाने के लिए बल्ले की स्पीड बढ़ा रही हैं जेमिमा रौद्रिगेज

महिला टी20 विश्व कप में लम्बे-लम्बे छक्के बरसाने के लिए बल्ले की स्पीड बढ़ा रही हैं जेमिमा रौद्रिगेज

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 22, 2020 01:13 pm IST,  Updated : Jan 22, 2020 01:13 pm IST

भारत की सलामी बल्लेबाज जेमिमा रौद्रिगेज अपने बल्ले की रफ्तार बढाने पर मेहनत कर रही है ताकि महिला टी20 विश्व कप में बड़े शाट लगा सके।

Jemimah Rodrigues- India TV Hindi
Jemimah Rodrigues Image Source : GETTY IMAGES

दुबई| दमखम की कमी को पूरा करने के लिये भारत की सलामी बल्लेबाज जेमिमा रौद्रिगेज अपने बल्ले की रफ्तार बढाने पर मेहनत कर रही है ताकि महिला टी20 विश्व कप में बड़े शाट लगा सके। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप से पहले उनका लक्ष्य बैकफुट पर अपनी बल्लेबाजी को बेहतर करना भी है।

उन्होंने ‘रोड टू द टी20 विश्व कप’ पाडकास्ट में कहा ,‘‘ मैं अपने बैकफुट पर काम कर रही हूं और अपने बल्ले की रफ्तार बढाने की भी कोशिश कर रही हूं। आप मेरी कद काठी देखकर अनुमान लगा सकते हैं कि मेरे भीतर छक्के लगाने की ताकत नहीं है लेकिन मैं इस पर काम कर रही हूं।’’ 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2018 में पदार्पण करने के बाद से वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आई हैं। भारतीय टीम 21 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से सिडनी में पहला मैच खेलेगी। रौद्रिगेज ने कहा कि उनकी टीम को मेजबान के खिलाफ मानसिक रूप से मजबूत होना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा ,‘‘ऑस्ट्रेलिया में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। वह उसी तरह की टीम है और मेरी पसंदीदा भी। यह कौशल से ज्यादा दिमाग का मुकाबला है।’’ 

विश्व कप से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ 31 जनवरी से त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेगी। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में अच्छी तादाद में दर्शकों के आने की उम्मीद है। रौद्रिगेज ने कहा ,‘‘हम जहां भी जाते हैं, भारतीय समर्थकों और प्रशंसकों के रहते घर से दूर महसूस नहीं होता।उम्मीद है कि वहां भी ऐसा ही होगा।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल