1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो डेनली ने मानी अपनी गलती, बताया क्यों किया गया उन्हें टीम से बाहर

जो डेनली ने मानी अपनी गलती, बताया क्यों किया गया उन्हें टीम से बाहर

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 13, 2020 05:50 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 05:50 pm IST

पिछले साल डेब्यू करने वाले डेनली का 15 टेस्ट में औसत 29.53 है और वह अच्छी शुरूआत का फायदा उठाने में असफल रहे। उनका सर्वोच्च स्कोर 94 है जो उन्होंने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। 

Joe Denly, cricket, sports, india, ENGLAND- India TV Hindi
Joe Denly Image Source : GETTY IMAGES

खराब प्रदर्शन के कारण इंग्लैंड की टेस्ट टीम से बाहर हुए बल्लेबाज जो डेनली ने कहा कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट से बाहर किये जाने के बाद काफी निराश थे लेकिन उनका मानना है कि यह सही फैसला था क्योंकि वह मौके मिलने के बावजूद शीर्ष क्रम में अपना स्थान पक्का नहीं कर पाये। 

पिछले साल डेब्यू करने वाले डेनली का 15 टेस्ट में औसत 29.53 है और वह अच्छी शुरूआत का फायदा उठाने में असफल रहे। उनका सर्वोच्च स्कोर 94 है जो उन्होंने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरूआती टेस्ट में उन्होंने महज 18 और 29 रन की पारी खेली। कप्तान जो रूट के अपने बच्चे के जन्म के बाद लौटने से वह आगे के मैचों में नहीं खेल सके। वह आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में पीठ में मांसपेशियों के खिंचाव के कारण नहीं खेल पाये। 

डेनली ने ‘इवनिंग स्टैंडर्ड’ से कहा, ‘‘मैं मैच खेल रहा था और बड़ी पारियां नहीं खेल पा रहा था। मुझे लगता है कि मुझे थोड़ा सा गेंदबाजों के ऊपर हावी होकर खेलना चाहिए था। बड़ी पारियां नहीं खेलने से मुझ पर काफी दबाव बन गया। लेकिन जब तक आप जान पाते, आप क्रीज से आउट होकर लौट आते। ’’ 

टेस्ट टीम से बाहर किये जाने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘बिलकुल मैं बहुत निराश था। लेकिन यह सही फैसला था। मुझे बड़े स्कोर बनाने के मौके मिले और तब मैं देखता हूं तो यह सबसे ज्यादा निराशाजनक लगता है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मौकों का फायदा नहीं उठा सका। मैं तीन या चार बड़े शतक नहीं बना सका और तीसरे स्थान को अपना नहीं बना सका। यह काफी निराशाजनक था। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल