1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पापा बनने के बाद जो रुट शामिल हुए इंग्लैंड टीम के साथ

पापा बनने के बाद जो रुट शामिल हुए इंग्लैंड टीम के साथ

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 12, 2017 02:11 pm IST,  Updated : Jan 12, 2017 02:11 pm IST

शीर्ष बल्लेबाज जो रूट के गुरुवार, 12 जनवरी को यहां टीम से जुड़ने से इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को को मजबूती मिल गई। इंग्लैंड 15 जनवरी को होने वाले तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के

joe-root- India TV Hindi
joe-root

शीर्ष बल्लेबाज जो रूट के गुरुवार, 12 जनवरी को यहां टीम से जुड़ने से इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को को मजबूती मिल गई। इंग्लैंड 15 जनवरी को होने वाले तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच के लिए शुक्रवार को पुणे रवाना होगी। टीम के मीडिया मैनेजर ने कहा, ‘जो रूट पहुंच गए हैं। वह मैदान (ब्रेबोर्न स्टेडियम) पर हैं।’ अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए कुछ दिन इंग्लैंड में रुकने वाले रूट गुरुवार को भारत ए के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में नहीं खेल रहे। भारत ए की अगुआई अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं।

इंग्लैंड ने इस मैच के लिए 12 खिलाड़ी तय किए हैं जिसमें से 11 बल्लेबाजी करेंगे जबकि घरेलू टीम ने चयनकर्ताओं द्वारा छह जनवरी को यहां चुनी गई टीम में दो और खिलाड़ियों को शामिल किया है। भारत ए की टीम में सिद्धार्थ कौल और सुजित नायक को शामिल किया है जिससे अब टीम में 14 सदस्य हो गए हैं। कौल महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में हुए पहले अभ्यास मैच में टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला था। क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि यह घोषणा नहीं की है कि टीम में दो खिलाड़ियों को किसने शामिल किया है जबकि टीम का चयन पहले हो गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल