1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो रूट का बड़ा बयान, कहा अभी मेरा बेस्ट आना बाकी है

जो रूट का बड़ा बयान, कहा अभी मेरा बेस्ट आना बाकी है

 Reported By: IANS
 Published : May 30, 2021 09:46 am IST,  Updated : May 30, 2021 09:46 am IST

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने शनिवार को कहा कि बल्ले से उनका बेस्ट आना अभी बाकी है और करियर के अपने दूसरे चरण में वह और बेहतर करना चाहते हैं।

Joe Root's big statement, said that my best is yet to come- India TV Hindi
Joe Root's big statement, said that my best is yet to come Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने शनिवार को कहा कि बल्ले से उनका बेस्ट आना अभी बाकी है और करियर के अपने दूसरे चरण में वह और बेहतर करना चाहते हैं। रूट ने डेली मेल से कहा, " निश्चित रूप से मुझे लगता है कि बल्ल से मेरा सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है। मैं चाहता हूं कि इस विंटर की शुरूआत की तरह और भी सीरीज हों, और ऐसे बड़े शतक लगाउं जो सीरीज जीतने में मदद कर सके। मैं अपने करियर के अगले चरण को शिखर पर पहुंचाना चाहता हूं।"

रूट की कप्तानी में इंग्लैंड को दो जून से न्यूजीलैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद उसे भारत के साथ चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड की टीम इसके बाद आठ दिसंबर से एशेज सीरीज के लिए मैदान पर उतरेगी।

रूट ने श्रीलंका और भारत दौरे पर लगातार टेस्ट मैचों में 228, 186 और 218 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने कहा कि भारत के हाथों हार के बावजूद इंग्लैंड की टीम ऊपर की ओर बढ़ रही है और टेस्ट टीम के रूप में आगे बढ़ रही है।

कप्तान ने कहा, " मुझे लगता है कि मैंने पिछले एक साल में काफी अच्छा किया है और अब मैं चीजों को अच्छी तरह से संभाल लेता हूं। जिस तरह से भारत (टेस्ट सीरीज) समाप्त हुआ, उससे मैं निश्चित रूप से निराश था, लेकिन मुझे लगता है कि हम एक टेस्ट टीम के रूप में काफी प्रगति कर रहे हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल