1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सोशल मीडिया पर नस्ली टिप्पणी का शिकार हुए जोफ्रा आर्चर

सोशल मीडिया पर नस्ली टिप्पणी का शिकार हुए जोफ्रा आर्चर

 Edited By: IANS
 Published : Mar 17, 2020 01:51 pm IST,  Updated : Mar 17, 2020 01:51 pm IST

र्चर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर आए मैसेज का फोटो पोस्ट किया और लिखा कि वह यह समझ नहीं पा रहे हैं कि क्यों लोग इस तरह की टिप्पणी करते हैं।

jofra archer, jofra archer racial abuse, england cricketer, england and wales cricket board, racial - India TV Hindi
jofra archer Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को सोशल मीडिया पर नस्ली टिप्पणी का सामना करना पड़ा है। गेंदबाज ने अधिकारियों से इस मुद्दे से निपटने की बात कही है। आर्चर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर आए मैसेज का फोटो पोस्ट किया और लिखा कि वह यह समझ नहीं पा रहे हैं कि क्यों लोग इस तरह की टिप्पणी करते हैं।

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मैंने इस पर प्रतिक्रिया देने के बारे में बहुत सोचा और मुझे उम्मीद है कोई इस तरह की बातों से रोज न जूझे। यह मंजूर करने लायक नहीं है और मेरे विचार में इस मुद्दे को अच्छी तरह से निपटाना चाहिए।"

jofra archer, jofra archer racial abuse, england cricketer, england and wales cricket board, racial
Image Source : @JOFRAARCHER/INSTAGRAMINSTAGRAM STORY

उन्होंने कहा, "मैं इस बात को नहीं समझ पाता कि लोग कैसे इतनी आसानी से दूसरों से इस तरह की चीजें कह देते हैं, इससे मुझे परेशानी होती है।"

यह पहली बार नहीं है कि आर्चर नस्ली टिप्पणी का शिकार हुए हों। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के आखिर में भी उनको इस तरह की टिप्पणी का सामना करना पड़ा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल