1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, चोटिल होने की वजह से जोफ्रा आर्चर इस साल नहीं खेल पाएंगे एक भी मैच

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, चोटिल होने की वजह से जोफ्रा आर्चर इस साल नहीं खेल पाएंगे एक भी मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 05, 2021 07:55 pm IST,  Updated : Aug 05, 2021 07:55 pm IST

इस 26 वर्षीय क्रिकेटर ने पिछले सप्ताह अपनी दाहिनी कोहनी का स्कैन कराया था। स्कैन से पता चला कि उनकी कोहनी में पुरानी परेशानी फिर से उभर गयी है।   

Jofra Archer will not be able to play a single match this year due to injury, England suffered a big- India TV Hindi
Jofra Archer will not be able to play a single match this year due to injury, England suffered a big setback Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अपनी दाहिनी कोहनी की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), टी20 विश्व कप और एशेज में नहीं खेल पाएंगे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

इस 26 वर्षीय क्रिकेटर ने पिछले सप्ताह अपनी दाहिनी कोहनी का स्कैन कराया था। स्कैन से पता चला कि उनकी कोहनी में पुरानी परेशानी फिर से उभर गयी है। 

ईसीबी ने बयान में कहा, ‘‘इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड पुष्टि कर सकता है कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के चोटिल दाहिनी कोहनी का पिछले सप्ताह फिर से स्कैन किया गया। इससे पता चला है कि उनके दाहिनी कोहनी में पुरानी परेशानी फिर से उभर गयी है। ’’ 

इसमें कहा गया है, ‘‘इस कारण वह भारत के खिलाफ वर्तमान श्रृंखला, आईसीसी टी20 विश्व कप और आस्ट्रेलिया में एशेज श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल