1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के बल्लेबाज ने 58 गेंदों में ठोका तूफानी शतक, बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

इंग्लैंड के बल्लेबाज ने 58 गेंदों में ठोका तूफानी शतक, बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Mar 10, 2018 03:12 pm IST,  Updated : Mar 10, 2018 03:12 pm IST

इंग्लैंड की टीम ने आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा किया।

जॉनी बेयरस्टो- India TV Hindi
जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड की टीम अब वनडे क्रिकेट की सबसे बेहतरीन टीमों में शुमार की जाने लगी है। टीम को वनडे में इतना मजबूत बनाने वाले उनके खिलाड़ी हैं जो मैच दर मैच नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और फाइनल वनडे में भी इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर सीरीज पर अपना कब्जा जमाया। इसके अलावा टीम के ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने तूफानी शतक ठोककर बड़े रिकॉर्ड पर अपना नाम लिखवा लिया।

बेयरस्टो ने सिर्फ 58 गेंदों में शतक लगाया और इंग्लैंड की तरफ से वनडे क्रिकेट में तीसरा सबसे तेज शतक लगाया। बेयरस्टो ने अपनी पारी ने 60 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में बेयरस्टो ने 9 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े। बेयरस्टो की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पहले 50 रन 38 गेंद और दूसरे 50 रन सिर्फ 20 गेंदों में ही ठोक दिए।

बेयरस्टो की इस पारी की बदौलत इंग्लैंड ने आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को आसानी से हरा दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 224 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे टीम ने सिर्फ 32.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज को भी अपने नाम कर लिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल