1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवराज ने दी जन्मदिन की बधाई, जोंटी का जवाब ऐसा कि दिल लिया जीत

युवराज ने दी जन्मदिन की बधाई, जोंटी का जवाब ऐसा कि दिल लिया जीत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 28, 2017 05:06 pm IST,  Updated : Jul 28, 2017 05:06 pm IST

जोंटी के जन्म दिन पर सोशल मीडिया पर उन्हें चारों तरफ से बधाईयां मिली लेकिन जो बधाई टीम इंडिया के ऑलराउंडर युवराज सिंह ने दी उसकी खूब चर्चा हो रही है।

Yuvraj, Kohli- India TV Hindi
Yuvraj, Kohli

जोंटी रोह्ड्स ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जिन्होंने फ़ील्डिंग की परिभाषा ही बदल कर रख दी। कहा जाता है कि आधुनिक युग में उनसे बेहतर कोई फ़ील्डर पैदा नहीं हुआ है। 27 जुलाई को जोंटी का जन्मदिन था। वह 48 साल के हो गए हैं। 

जोंटी के जन्म दिन पर सोशल मीडिया पर उन्हें चारों तरफ से बधाईयां मिली लेकिन जो बधाई टीम इंडिया के ऑलराउंडर युवराज सिंह ने दी उसकी खूब चर्चा हो रही है। 

युवराज ने ट्वीट किया- “सालगिरह मुबारक हो जोंटी सिंह...ऐसी फ़्लाइंग मशीन जिसे मैं देखकर बड़ा हुआ और 2002 चैंपियंस ट्रॉफ़ी में उनका उन्हीं के अंदाज़ में कैछ लेने का भी मुझे गौरव प्राप्त है।”

इस पर जोंटी ने अपने ही अंदाज़ में युवी को जवाब दिया- “थैंक यू छोटा भाई, वाक़ई वो शानदार कैच था।”

दोनों के बीच इस मुख़्तसर सी बातचीत को इंडियन फ़ैंस ने खूब पसंद किया और दोनों पोस्टों को कुछ ही घंटों में 1000 से ज़्यादा लाइक्स मिले। आपको बता दें कि जोंटी IPL में मुंबई इंडियंस के फीडल्डिंग कोच हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल