1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल के बांकी बचे सीजन से बाहर हो सकते है जोस बटलर

आईपीएल के बांकी बचे सीजन से बाहर हो सकते है जोस बटलर

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 21, 2021 10:49 pm IST,  Updated : Jun 21, 2021 10:49 pm IST

आईपीएल के बाकी मैचों और इंग्लैंड के बांग्लादेश और पाकिस्तान के सीमित ओवरों के दौरे के कार्यक्रम में टकराव होने की संभावना है।   

Jos Buttler, Sports, cricket, IPL- India TV Hindi
Jos Buttler Image Source : PTI

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की राष्ट्रीय टीम के कार्यक्रम से टकराव होने पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सितंबर-अक्टूबर में होने वाले बाकी मैचों में खेलने की संभावना नहीं है। 

आईपीएल के बाकी मैचों और इंग्लैंड के बांग्लादेश और पाकिस्तान के सीमित ओवरों के दौरे के कार्यक्रम में टकराव होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड में WTC फाइनल के आयोजन से दुखी हैं पिटरसन, आईसीसी को दी यह सलाह

बटलर ने द टेलीग्राफ से कहा, ‘‘आम तौर पर आईपीएल की तिथियों का किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय मैचों से टकराव नहीं होता है जिससे इस टूर्नामेंट के लिये उपलब्ध होना आसान होता है। जब इसके कार्यक्रम का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से टकराव होगा तो मेरा मानना है कि इंग्लैंड को प्राथमिकता मिलेगी। ’’ 

आईपीएल को जैव सुरक्षित वातावरण में कोविड-19 के कई मामले पाये जाने के बाद मई में 29 मैचों के आयोजन के बाद स्थगित कर दिया गया था। इसके बाकी बचे मैच अब भारत के बजाय संयुक्त अरब अमीरात में होंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल