1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v WI : मुंह पर गेंद लगने से बुरी तरह चोटिल हुए विकेटकीपर डोरिच, डि सिल्वा ने थामे दस्ताने

ENG v WI : मुंह पर गेंद लगने से बुरी तरह चोटिल हुए विकेटकीपर डोरिच, डि सिल्वा ने थामे दस्ताने

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 26, 2020 07:26 pm IST,  Updated : Jul 26, 2020 07:26 pm IST

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर शेन डोरिच को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे मैच के तीसरे दिन चोटिल होने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा है। 

ENG v WI : मुंह पर गेंद लगने...- India TV Hindi
ENG v WI : मुंह पर गेंद लगने से बुरी तरह चोटिल हुए विकेटकीपर डोरिच, डि सिल्वा ने थामे दस्ताने Image Source : WINDIES CRICKET

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर शेन डोरिच को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे मैच के तीसरे दिन चोटिल होने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा है। शेन डोरिच विकेट के पीछे विकेटकीपिंग करते हुए गेंद चेहरे पर लगने से चोटिल हो गए जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा।

डोरिच को ये चोट उस समय लगी जब शैनन गैब्रियल की 90 मील की रफ्तार वाली गेंद उनके दस्तानों से टकराकर चेहरे के निचले हिस्से पर लगी और खून बहने लगा। इस सीरीज में शेन डोरिच विकेटकीपिंग करते हुए थोड़ा संघर्ष करते देखे गए हैं।

डोरिच के मैदान से बाहर जाने के बाद शे होप ने कुछ देर के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली और फिर जोशुआ डि सिल्वा को रिप्लेसमेंट के तौर पर विकेटकीपिंग के लिए मैदान पर बुलाया गया। हालांकि नियम के मुताबिक डि सिल्वा वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे।

गौरतलब है कि 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेला जा रहा है जिसमें दोनों टीमों की नजरें जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाने की है। तीसरे दिन वेस्टइंडीज मेजबान इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर 369 के जवाब में 197 रनों पर ढेर हो गई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल