1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. के. एल राहुल नीलाम करेंगे अपना विश्व कप 2019 का बल्ला, जानिए क्या है वजह

के. एल राहुल नीलाम करेंगे अपना विश्व कप 2019 का बल्ला, जानिए क्या है वजह

 Reported By: IANS
 Published : Apr 20, 2020 04:23 pm IST,  Updated : Apr 20, 2020 04:23 pm IST

लोकेश राहुल ने अपने ब्रांड गली के साथ मिलकर अपना कई सामान नीलाम करने का फैसला किया है जिससे मिलने वाला पैसा अवेयर फाउंडेशन को जाएगा।

KL Rahul- India TV Hindi
KL Rahul Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई| भारतीय टीम के बल्लेबाज लोकेश राहुल ने अपने ब्रांड गली के साथ मिलकर अपना कई सामान नीलाम करने का फैसला किया है जिससे मिलने वाला पैसा अवेयर फाउंडेशन को जाएगा। इस सामान में वो बल्ला भी शमिल है जो उन्होंने 2019 विश्व कप में उपयोग में लिया था।

हाल में अपना 28वां जन्म दिन बनाने वाले राहुल ने इस पर कहा, "मैंने अपने क्रिकेट पैड्स ,ग्ल्व्स, हेलमेट और मेरी जर्सी भारत आर्मी की साझेदारी के साथ देने का फैसला किया है। वह लोग इन सभी को नीलाम करेंगे और इसका फंड अवेयर फाउंडेशन में जाएगा।"

ये भी पढ़ें : शोएब अख्तर की हाजिर जवाबी के कायल हुए सुनील गावस्कर, कह दी यह बड़ी बात

उन्होंने कहा, "यह फाउंडेशन बच्चों की मदद करता है। यह मेरे लिए बेहद खास है और मैं इससे बेहतर दिन नहीं चुन सकता।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल