1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कगिसो रबाडा बने दक्षिण अफ्रीका के साल के बेस्ट 'प्लेयर ऑफ द ईयर'

कगिसो रबाडा बने दक्षिण अफ्रीका के साल के बेस्ट 'प्लेयर ऑफ द ईयर'

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 03, 2018 02:14 pm IST,  Updated : Jun 03, 2018 02:14 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की विवादित सीरीज में वह मैन आफ द सीरिज रहे।

कगिसो रबाडा- India TV Hindi
कगिसो रबाडा

जोहानिसबर्ग: दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज कागिसो रबाडा को दक्षिण अफ्रीका का इस साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। यह पुरस्कार पिछले 12 महीने के प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है जिसमें रबाडा लगातार मैच विनर साबित हुए और अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना भी किया। 

रबाडा ने पिछले साल जुलाई से अब तक 12 टेस्ट में 19.52 की औसत से 72 विकेट लिये। इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट से उन्हें बाहर रहना पड़ा चूंकि डिमेरिट अंकों के कारण उन पर प्रतिबंध लगा था। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की विवादित सीरीज में वह मैन आफ द सीरिज रहे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ से टकराने के कारण उन पर प्रतिबंध लगाया गया था। 

रबाडा को इससे पहले 2016 में भी यह पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर, वनडे क्रिकेटर भी चुना जा चुका है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल