1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ‘काई पो चे’ फिल्म में अली का किरदार निभाने वाले दिग्विजय IPL में खेलते आएंगे नजर

‘काई पो चे’ फिल्म में अली का किरदार निभाने वाले दिग्विजय IPL में खेलते आएंगे नजर

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 21, 2019 09:40 am IST,  Updated : Dec 21, 2019 09:40 am IST

वर्ष 2013 में आयी फिल्म ‘काई पो चे’ में छोटे बच्चे अली का किरदार निभाने वाले दिग्विजय देशमुख अब इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए दिखायी देंगे। 

IPL- India TV Hindi
‘काई पो चे’ फिल्म में अली का किरदार निभाने वाले दिग्विजय IPL में खेलते आएंगे नजर Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। वर्ष 2013 में आयी फिल्म ‘काई पो चे’ में छोटे बच्चे अली का किरदार निभाने वाले दिग्विजय देशमुख अब इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए दिखायी देंगे। आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 20 लाख रूपये में खरीदा।

वह महाराष्ट्र के लिये सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में खेलते हैं, जिसके लिये शानदार प्रदर्शन के बूते ही वह मुंबई इंडियंस टीम की नजर में आ सके जिसमें उन्होंने सात मैचों में नौ विकेट चटकाये थे।

दिग्विजय ने पीटीआई से कहा, ‘‘हां, मैं दिग्विजय हूं और मैंने ‘काई पो चे’ फिल्म में अली का किरदार निभाया था। मैं अभिनेता कभी नहीं था, मैं हमेशा से क्रिकेटर था। ’’ फिल्म में भी वह कंचे खेलने के अलावा क्रिकेट खेलते दिखते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल