1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एनजेडसी अवॉर्ड में कप्तान केन विलियमसन चुने गए साल के सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी

एनजेडसी अवॉर्ड में कप्तान केन विलियमसन चुने गए साल के सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 30, 2020 12:28 pm IST,  Updated : Apr 30, 2020 12:28 pm IST

विलियमसन ने पिछले साल बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और कप्तान के तौर पर न्यूजीलैंड की टीम को विश्व कप फाइनल में भी पहुंचाया।

Suzie Bates,Sophie Devine,Ross Taylor,New Zealand cricket,Kane Williamson,Gary Stead,Cricket World C- India TV Hindi
Kane Williamson Image Source : GETTY IMAGES

न्यूजीलैंड क्रिकेट के सालाना अवॉर्ड समारोह में कप्तान केन विलियमसन को पूरे साल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिये सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी चुना गया। वहीं रॉस टेलर को पुरुष टी20 जबकि सोफी डिवाइन को महिला टी20 के लिये वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। 

सूजी बेट्स महिला वर्ग में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वन खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल करने में सफल रही। कोविड-19 महामारी के कारण पहली बार इन पुरस्कारों को ऑनलाइन दिया गया। 

विलियमसन ने पिछले साल बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और कप्तान के तौर पर न्यूजीलैंड की टीम को विश्व कप फाइनल में भी पहुंचाया। 29 साल के खिलाड़ी ने विश्व कप में दो शतकों की मदद से 578 रन बनाये और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। 

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, ‘‘पिछले साल आईसीसी विश्व कप में केन ने बेजोड़ प्रदर्शन किया। वह इस पुरस्कार का हकदार था। ’’

अनुभवी टेलर ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 130 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाये। बेट्स ने महिला वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में दो अर्धशतक बनाये जबकि डिवाइन ने महिला टी20 में अपना पहला शतक लगाया और 71 के औसत से 429 रन बनाये। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल