कानपुर: 2 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच से जम्मू-कश्मीर के परवेज रसूल टी20 मैचों में अपना डेब्यू कर रहे हैं।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इससे पहले वनडे और टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम बुरी तरह हारी है। टेस्ट सीरीज में जहां भारतीय टीम ने अंग्रेजों पर 4-0 से जीत हासिल की थी, वहीं वनडे सीरीज में भी पहले 2 मैच जीतकर सीरीज जीत ली थी। हालांकि सीरीज के आखिरी वनडे में टीम इंडिया को 5 रन से हार झेलनी पड़ी थी।

परवेज रसूल (बीच में)। (Getty Images)
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: लोकेश राहुल, मनीष पांडेय, विराट कोहली (कप्तान), युवराज सिंह, सुरेश रैना, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, परवेज रसूल, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा।इंग्लैंड: जेसन रॉय, सैम बिलिंग्स, जो रूट, इयॉन मॉर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोईन अली, क्रिस जॉर्डन, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, टाइमल मिल्स