Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे ये पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी

इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे ये पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी

Reported by: IANS Published : Aug 02, 2018 03:19 pm IST, Updated : Aug 02, 2018 03:19 pm IST

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चेयरमैन और नए प्रधानमंत्री इमरान खान का शपथ ग्रहण समारोह साधारण होगा।

इमरान खान- India TV Hindi
इमरान खान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चेयरमैन और नए प्रधानमंत्री इमरान खान का शपथ ग्रहण समारोह साधारण होगा, जिसमें कोई बड़ी हस्ती शामिल नहीं होगी। इस समारोह में पहले पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव, सुनील गावस्करक और नवजोत सिंह सिद्धू के साथ-साथ बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को आमंत्रित करने की योजना थी। 

इमरान की राजनीतिक पार्टी के प्रवक्ता फवद चौधरी ने गुरुवार को कहा, "पीटीआई के चेयरमैन ने इस शपथ ग्रहण समारोह को पूरे नियम के साथ आयोजित करने का निर्देश दिया है।"

फवाद ने कहा, "इमरान, अवान-ए-सदर (प्रधानमंत्री आवास) में साधारण समारोह में शपथ लेंगे।" उन्होंने कहा, "विदेश के जानी-मानी हस्तियों को इस शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित न करने का फैसला लिया गया है। यह पूर्ण रूप से राष्ट्रीय समारोह होगा। इसमें कुछ करीबी दोस्त ही आमंत्रित किए गए हैं।"

फवद ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने विदेश कार्यालय से राज्यों के प्रमुखों और विभिन्न देशों के विदेशी नेताओं को आमंत्रित करने के की बात कही है। इसमें भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। क्रिकेट खिलाड़ी से राजनेता बने इमरान 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके तीन दिन बाद पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement